फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने लगाए चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट और डेलीनेटर

जगदलपुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस ने शहर के प्रमुख डिवाइडर पॉइंट्स और क्रॉसिंग पर चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट एवं डेलीनेटर लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। रात्रि में अंधेरे के कारण डिवाइडर या क्रॉसिंग स्पष्ट न दिखने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नया बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय के सामने, गुरुद्वारा के सामने, कोर्ट तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, कुम्हारपारा रोड समेत करीब 20 स्थानों पर ये उपकरण लगाए गए हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर युक्त इन पोस्टों से रात में दूर से ही डिवाइडर और मार्ग का स्पष्ट आभास होगा, जिससे वाहन चालक सही लेन और दिशा में नियंत्रित गति से सफर कर सकेंगे। एसपी बस्तर ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक संकेतों और नियमों का पालन करें, क्योंकि सुरक्षित सफर ही सुरक्षित जीवन का आधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें