जगदलपुर शहर से करीब आठ किमी दूर आड़ावाल में गुरुवार की सुबह अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।