फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगदलपुर में गायन के दौरान हुआ विवाद, मामला पहुँचा कोतवाली, शहर के दलपत सागर में हर शनिवार होता है कार्यक्रम

जगदलपुर में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दलपत सागर में बीती रात को गायक कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामले को सुलझाने के लिए कोतवाली पुलिस को भी बुलाया गया, वही मामले में कुछ गायक कलाकारों के द्वारा एक आवेदन भी दिया गया है, रात को घंटो तक चले इस बहस के बाद मामले को शांत कराया गया है। बताया जा रहा है कि दलपत सागर के जीणोद्धार के बाद से लगातार शहर के गायकों का समूह शनिवार के अलावा अन्य दिनों में वहां पर गायन प्रस्तुति देते थे, इन प्रस्तुति के चलते शहर के लोगों का वहां जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया था, इस प्रस्तुतियों को देखते हुए और भी कलाकारों का समूह जुड़ते चला गया, करीब 2 से 3 वर्षो से यह अभियान को देखने के साथ ही अपने आवाज से लोगों को बांधना शुरू हो गया था, शनिवार की रात चले इस गायन में अचानक से गायकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने गायकों को समझाने का प्रयास भी किया। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह का कहना था कि अभी कोई एफआईआर दर्ज नही किया गया है, केवल आवेदन दिया गया है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें