सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार की सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता प्रबंधक के घर दबिश दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस टीम सुबह से ही सुरक्षा में लग गई। वहीं प्रबंधक से पूछताछ जारी है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह सुकमा में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्यवाही के दौरान चार ठिकानों पर छापा मारा है। छापे के साथ ही प्रबंधक से पूछताछ जारी है। छापामार कार्यवाही की जानकारी लगते ही प्रबंधक के साथ ही संग्रहकों में भी अफरा-तफरी देखी जा सकती है। इस बड़ी कार्यवाही के पीछे बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर छापेमारी की गई। वहीं बताया जा रहा है कि सीपीआई के बड़े नेताओं के घर पर छापे की खबर है। सुकमा और कोन्टा में जारी है। साथ ही उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई का मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा है। पूरा मामला कोंटा, एर्राबोर, पलाचलमा के प्रबंधकों के घरों में छापा चल रहा है। वहीं सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम छापेमारी की है। फिलहाल, सभी जगह सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। साल 2021 के तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले पर राज्य शासन के निर्देश पर डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित भी किया जा चुका है। गौरतलब है कि तेंदूपत्ता बोनस मामले में प्रबंधकों की संलिप्तता भी जांच टीम को नजर आई। जिसके बाद प्रबंधकों के अलग-अलग ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर पूछताछ भी कर रही है। वहीं कोंटा एर्राबोर पालाचलमा के प्रबंधकों के घर कार्यवाही जारी है।