नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाए गए आदर्श मतदान केंदों में मतदाता सुबह से ही अपना वोट कास्ट करने के लिए उमड़ने लगा गए हैं। मतदान केंद्रों में मॉक ड्रिल के बाद आदर्श मतदान केंद्रो में मतदाता तय समय पर वोट डालने उमड़कर सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए काफी अच्छा दृश्य है। वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाता अपना वोट कास्ट करने सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। नगर सरकार का चयन करने में बड़ी संख्या में नगर सरकार का चयन करने बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों में सुबह से पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्रों में प्रशासन ने इस बार शानदार व्यवस्था की है। जिले में लगभग 56 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन ने पहले ही सारी व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है। वहीं गौरेला नगर पालिका परिषद के लिए वार्ड क्रमांक सात में वोटिंग शुरू होने के साथ ही ईवीएम में दिक्कत आ गई। जिसकी वजह से यहां पर मतदान लगभग 20 मिनट देरी से शुरू हो सका। साथ ही गौरेला के वार्ड क्रमांक सात पर 90 साल से ऊपर के व्यक्ति ददई चक्रधारी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।