फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कोरबा दीपिका से मोजर वेयर जैतहरी पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पंडरीखार गांव के पास मुख्य मार्ग पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को 112 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है। पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के पंडरीख़ार गांव का है जहां पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कोयले की भरा ट्रेलर काफी तेज गति से पेंड्रा की ओर आ रहा है कि अचानक उसका पीछे का टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया और ट्रेलर की गति काफी तेज होने के कारण ट्रेलर अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,,राहत की बात यह रही कि सुबह 8 बजे हुए इस हादसे में ट्रेलर ने किसी और वाहन को अपनी चपेट में नही लिया वर्ना घटना और बड़ी हो सकती थी, हादसे में कोयले से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। और कोयला पूरा सड़क के किनारे फैल गया,,वही चालक को हाथ मे गम्भीर चोट आई है जिसे 112 की मदद से स्थानीय लोगो ने तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए रवाना कर दिया है।।।फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें