गौरेला पेंड्रा मरवाही के धनपुर-लरकेनी मुख्यमार्ग पर स्थित एक राइस मिल में उस समय हड़कंप मच गया, जब मधुमक्खी के छत्ते से शहद खाने के लिए एक भालू राइस मिल के टीन शेड में करीब 25 फीट ऊंचाई तक चढ़ गया। भालू के शेड पर चढ़ने की सूचना मिलते ही राइस मिल संचालकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया।