फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मरवाही में दिखा दुनिया का सबसे बेखौफ जानवर हनी बेजर, इलाके में मची सनसनी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Tue, 27 Jan 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

मरवाही वन मंडल के अंतर्गत उसाड़ गांव से लगे नयाटोला इलाके में मंगलवार शाम एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर (रैटल) देखे जाने से क्षेत्र में कौतूहल और भय का माहौल बन गया। अलग बनावट और आक्रामक स्वभाव के कारण यह जीव ग्रामीणों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हनी बैजर के गांव के समीप दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए हनी बैजर को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। 

इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। मामले को लेकर मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि हनी बैजर एक दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है, जो सामान्यतः घने जंगलों में पाया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई वन्य जीव दिखाई दे तो स्वयं हस्तक्षेप न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें