फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दुर्ग में तेज रफ्तार कार से पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार; मादक पदार्थ भी बरामद

Sat, 16 May 2026 09:57 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

दुर्ग के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद यातायात पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया और भिलाई 3 सिरसा गेट पास कार को रोक गया, कार में सवार दो युवक, एक युवती और एक नाबालिग लड़की को वाहन समेत पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कार ने कुछ मात्र में दवाई और मादक पदार्थ बरामद किए है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे यातायात पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। ड्यूटी में आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सीधे आरक्षक की तरफ कार बढ़ा दी और उसे कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर गया और उसके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। चालक ने जवान के ऊपर से भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन समय रहते जवान पीछे हटने से उसकी जान बच गई।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस टीम सक्रिय हुई और यातायात पुलिस वाहन से कार का पीछा शुरू किया। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने वाहन चालक का पीछा किया और आरोपियों को भिलाई 3 सिरसा गेट के पास पकड़ गया। कार में दो युवक और एक किशोरी और एक युवती सवार थीं। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रमजान न्यू नेहरू नगर नागपुर और जाकिर मोहम्मद,बड़ा ताजबाग,सक्करदारा नागपुर निवासी होना बताया है। कुम्हारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कार में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर उनके बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें