फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: आपसी विवाद में युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 PM IST

दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र के डूमर गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। 25 जून की देर रात पानी टंकी के पास सो रहे। मृतक चेतन ठाकुर का सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी हत्या की गई। घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड और नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजकर विवेचना जुट गई है।

नंदिनी थाना के डूमर गांव के पानी टंकी में सो रहे चेतन ठाकुर पर अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर और सब्बल से सिर पर वार कर दिया जिससे मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि हत्या की वजह आपसी विवाद के चलते हत्या को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए युवक ने पुलिस को बताया कि घटना में इस्तेमाल सब्बल और मृतक के कपड़े को तालाब में फेका दिया था जिससे एसडीआरएफ की टीम की मदद से तालाब से बरामद किया गया है।हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें