फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: टरबाइन हॉल में ब्लास्ट से लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे कर्मचारी; नौ घायल

Tue, 07 Apr 2026 11:27 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार सुबह स्टील प्लांट के 25 मेगावाट टरबाइन सेक्शन में भीषण आग लग गई। ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद भूपेश बघेल ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
भिलाई स्टील प्लांट में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 स्थित पच्चीस मेगावाट टरबाइन सेक्शन में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे संयंत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना के समय मशीन हॉल में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ कर्मचारी ऊपर से कूद गए। इस दौरान कई कर्मचारियों के हाथ और पैर में चोटें आईं। वहीं दो कर्मचारी हल्के आग में झुलस गए। कुल नौ कर्मचारी घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती
घायल कर्मचारियों को तुरंत प्लांट के अंदर मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो कर्मचारियों को सेक्टर नौ अस्पताल रेफर किया गया है। बीएसपी कर्मी शिव मोहन त्रिपाठी और ठेका श्रमिक ओमेंद्र तिस्दा के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं कीर्ति भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, सुशांत, मनीष और अवधेश को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


आग लगने के कारण की जांच
आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस आगजनी से पच्चीस मेगावाट टरबाइन के केबल वायर जलकर खाक हो गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट की तकनीकी टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
 

हादसे पर भूपेश बघेल का कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 के टरबाइन सेक्शन में हुए भीषण हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि हादसे में कर्मचारियों के घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बघेल ने कहा कि बीएसपी में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से कर्मचारियों की सुरक्षा और प्लांट मेंटेनेंस को लेकर तत्काल कड़े कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें