फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में एक परिवार खत्म: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री पीड़ित परिवार से मिले, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Fri, 22 May 2026 06:21 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में साहू परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
दुर्ग में एक परिवार ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार को साहू परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत हो गई। इस दुखद घटना पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


दुर्ग में एक परिवार खत्म
पुलिस को गोविंद साहू (45 वर्ष) और चंचल साहू (40 वर्ष) के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। उनके बच्चे यशांत साहू (11 वर्ष) और दृष्णा साहू (13 वर्ष) बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट
पुलिस महानिरीक्षक विजय अग्रवाल सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर गया था पूरा परिवार
मृतक गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। परिवार कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर से दर्शन करके लौटा था। आशंका है कि चंचल साहू ने अपने बेटे और बेटी को पहले नींद का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उनका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें