फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के गेट में छिपाया 14 KG गांजा: पुलिस ने छान मारी गाड़ी, बस आ रही थी गंध; ऐसे हुआ हाईटेक तस्करी का खुलासा

Mon, 01 Jun 2026 07:20 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई

सार

दुर्ग पुलिस ने रायपुर से कुम्हारी आ रही क्रेटा कार की तलाशी में चारों दरवाजों के अंदर बने गुप्त चैंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद किया। ओडिशा के अचलपुर निवासी अचल ठेला और कुम्हारी के किशन जगत को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो गांजा तस्कर पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने हाईटेक तरीके से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने क्रेटा कार सहित 17 लाख 77 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा तस्करी हो रही है। एक रायपुर पासिंग नंबर की क्रेटा कार इसमें शामिल थी। स्टेशन चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। रायपुर से कुम्हारी आ रही क्रेटा कार को रोका गया। तलाशी में गांजा नहीं मिला, पर कार से उसकी गंध आ रही थी। 

पुलिस ने कार चालक तीरथा ठेला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कार के दरवाजों में बने गुप्त चेंबर बताए। इन चैंबरों में गांजा छिपाकर ऊपर से फाइबर शीट चिपकाई गई थी। पुलिस ने दरवाजों से 14.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

 


आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
कार चालक तीरथा ठेला ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के अचलपुर का निवासी है। उसने बताया कि यह गांजा कुम्हारी के किशन जगत ने मंगाया था। पुलिस ने तीरथा ठेला के साथ मिलकर किशन जगत को बुलाया। किशन जगत को मौके से ही पकड़कर थाने लाया गया। दोनों आरोपियों ने ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से गांजा खरीदकर दुर्ग-भिलाई में बेचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


जब्त सामान और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही क्रेटा कार, 22 हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन भी जब्त हुए। जब्त किए गए सभी सामान की अनुमानित कीमत 17 लाख 77 हजार रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें