फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में वारदात: तहसील कार्यालय में एक महिला ने खाया जहर, मच गया हड़कंप

अनुज कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 10:27 PM IST

धमतरी तहसील कार्यालय में एक महिला ने जहर सेवन कर लिया। इस घटना से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि धमतरी के पंचवटी कालोनी निवासी रानी दुलानी के पति महेश दुलानी ने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। इस दौरान उनका मौत हो गई। जिसके बाद फाइनेंस कंपनी वाले घर खाली करने महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की बेटी ने बताया कि आज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और तहसीलदार घर पहुंचे थे, इस दौरान उनकी मां अस्पताल में थी।तभी फाइनेंस वालो ने उसे घर से निकाल कर घर मे ताला लगा दिया।जानकारी होने पर महिला रानी दुलानी तहसीलदार से मिलने तहसील कार्यालय पहुंची और अपने पास रखी जहर को सेवन कर लिया। जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्होंने रायपुर के अस्पताल भेजा गया है। महिला की बेटी ने बताया कि उनकी मम्मी ने जहर सेवन करने की कोशिश की गई हैं। महिला की बेटी ने यह भी बताया कि उनके पापा ने चोला मंडलम से 50 लाख का लोन लिया था।इस दौरान पापा की मृत्यु 2023 मई 5 को हो गई है। वही एक दिन चोलामंडलम से कुछ लोग आए और घर खाली करने को कहा और उन्होंने कहा की इंश्योरेंस आपकी मम्मी के नाम से है इस तरह से धोखाधड़ी होने के बाद मम्मी ने हर जगह आवेदन दिया। महिला आयोग कलेक्ट्रेट और तहसीलदार के पास आवेदन दिया। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं की गई। जब डीआरटी गई तो कहा गया कि आपके द्वारा 15 या 25 प्रतिशत देने पर सुनवाई होगी। महिला की बेटी ने यह भी बताया कि वह गुरुवार को घर पर अकेली थी। और उनकी मम्मी तीन दिन अस्पताल में भर्ती थी। जो कि अस्थमा की पेशेंट है। और आज तहसीलदार व चोलामंडल वाले आए और मम्मी के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनके द्वारा घर में कब्ज वारंट के कारण ताला लगा दिया गया।वहीं जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां से उनकी मम्मी तहसील कार्यालय पहुंच गई।और तहसीलदार नहीं थे लेकिन तहसील कार्यालय में कुछ लोग उनकी मम्मी से बत्तमीजी से बात किया।जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें