फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धमतरी में बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी, गौ रक्षकों का हंगामा

अमन कोशले Updated Tue, 04 Nov 2025 02:58 PM IST

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार देर रात गाय के बछड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है। गौ रक्षकों ने अछोटा गांव के पास एक मेटाडोर वाहन को रोककर उसमें भरे दर्जनों बछड़ों को बरामद किया। वाहन रुकवाने के बाद गौ रक्षकों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अर्जुनी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने वाहन और बछड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौ रक्षकों के अनुसार, मेटाडोर में करीब 28 गाय के बछड़ों को ठूस-ठूस कर क्रूरतापूर्वक भरा गया था, जिनमें से एक बछड़े की मौत हो गई। सभी जीवित बछड़ों को राष्ट्रीय गौशाला, धमतरी लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें