प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी फिर चाकू बाजी की वारदात बढ़ते ही जा रही है।जिसपर लगाम लगाने में पुलिस भी नमक साबित हो रही है।इन चाकू बाजी की वारदात के चलते कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं तो वही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है।ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से फिर सामने आए है,जहां चाकू बाजी की वारदात को अंजाम देते हुए तीन युवकों ने पिता और उसके दो पुत्रों पर चाकू से वार कर दिया।जिसमें पिता और उसके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वही भखारा थाना पुलिस ने तीनों आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बताया जा रहा है कि रविवार की रात जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भागी साहू और उसके पुत्र बीरेंद्र साहू व मिथलेश साहू का तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसके बाद युवकों ने पिता और पुत्रों पर चाकू से हमला कर दिया.।घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,वही हालत गंभीर होने पर तीनो को शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहाँ पर दोनो का इलाज जारी है,फिलहाल पुलिस ने तरूण साहु , शेषनारायण साहु को गिरफ्तार किया है वही इस तीसरा आरोपी नाबालिक है।