धमतरी पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 17 बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बता दे की धमतरी शहर में कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। वही धमतरी के एयू बैंक के पास हुए मोटरसाइकिल चोरी मामले में वाहन मालिक उत्तम तिवारी द्वारा कोतवाली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल चोरों की तलाश कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही कोंडागांव जिला निवासी कश्यप पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिसने धमतरी जिले में चार जगह सहित कांकेर जिला के विभिन्न स्थानों से कुल 17 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।वहीं आरोपी द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल को कोंडागांव जिला निवासी विल्लू कोर्राम और गणेश कुमार भारद्वाज के पास बेचना बताया।जिस पर पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार किया है।फिलहाल पुलिस ने चोरी के कुल 17 बाइक को जब्त कर लिया है। महापौर कार्यालय से 27 जुलाई दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड को सुनने नगर निगम धमतरी कमहापौर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा 27 जुलाई सुबह 10 बजे करीब ग्राम मुड़पार पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर और भगवा गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पूरे देश को जोड़ने वाला संवाद है। इसमें छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के दूरस्थ गांवों तक की प्रेरणादायक कहानियां सामने आती हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है।इसके साथ ही ग्रामीणों ने अपनी मांग समस्या को लेकर चर्च की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।