फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में डुबान प्रभावित परिवार के पढ़े लिखे बेरोजगार युवक-युवती नौकरी देने की कर रहे मांग

धमतरी में डुबान प्रभावित परिवार के पढ़े लिखे बेरोजगार युवक-युवती नौकरी देने की मांग कर रहे है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में युवक युवती डुबान संघर्ष समिति युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी की गई। डुबान संघर्ष समिति युवा बेरोजगार संघ धमतरी ने बताया कि गंगरेल, सोंढूर, दुधावा और मॉडमसिल्ली बांध के डुबान प्रभावित परिवार के पढ़े लिखे बेरोजगार युवा सालों से नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।बताया कि धमतरी जिले में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत विभिन्न पद रिक्त है। जिसमें योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग उनके द्वारा की जा रही है।लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को अनसुना कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।जिसको लेकर संघ में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।जिसके चलते एक बार फिर उनके द्वारा रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया और जल संसाधन विभाग में रिक्त पड़े पदों में जल्द उनकी नियुक्ति करने की मांग की है।वही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की बात संघ के द्वारा कही जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें