फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी जिला प्रशासन अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण को लेकर शख्त

Digvijay Singh Updated Mon, 08 Sep 2025 04:59 PM IST

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। यह कार्रवाई जिले के दोनर और सेलदीप में की गई है, और आगे भी निरंतर जारी रहेगी|खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत अवैध रेत परिवहन पर 8 हाईवा अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। उक्त हाईवा कंपोसीट बिल्डिंग धमतरी में अभिरक्षा में रखा गया है । कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खनिज संपदाओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें