फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक साल पूरा हो गया है। जिसको लेकर धमतरी में कांग्रेसियों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानों व आम जनता से वादा खिलाफी करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कांग्रेस के द्वारा तोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। लगातार प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती , चाकू बाजी जैसे कई गंभीर अपराध हो रहे हैं।जिसे रोकने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 रुपये देने का घोषणा किया था।लेकिन किसानों को सिर्फ समर्थन मूल्य की राशि 23 सौ रुपये ही मिल रही है।इसके साथ ही किसानों को टोकन, बारदाना जैसे कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने बताया कि धमतरी जिले के महानदी से रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।कार्रवाई नहीं होने से रेतमाफिया के हौसले बुलंद है।इसके साथ ही धमतरी शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है।जिस पर भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।जिसको लेकर कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।वही कांग्रेसियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नही होगा तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें