फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: धमतरी में ब्राइडल मेकअप और फैशन शो, एक्ट्रेस सुधा चंद्रन पहुंचीं; महिलाओं की छुपी प्रतिभा को मिला मंच

धमतरी में अग्रसेन भवन में न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के अवार्ड शो में फिल्म ‘मयूरी’ फेम सुधा चंद्रन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, महिलाओं-ट्रांसजेंडर को सशक्त बनाने की सराहना की। ब्राइडल मेकअप, फैशन शो व छत्तीसगढ़ी प्रस्तुति के साथ विजेताओं को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक उषा शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर महिला के सपने को नई उड़ान देना है। स्पर्धा में प्रथम आने वाली अवार्ड से नवाजी गई। इस अवसर पर न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की संस्थापक उषा शर्मा, आग्रेनाइजर सुभाष मलिक, पंकज कुमार सहित संस्था के अन्य लोग मौजूद थे। फाउंडेशन के डायरेक्टर उषा शर्मा ने बताया कि न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना, सशक्त बनाना और उनके सपनों को नई दिशा देना है। संस्था महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों को सम्मान व अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ यह फाउंडेशन अब महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई बड़े राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है। आयोजन के सहयोगी संयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि संस्था आगामी जनवरी 2026 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में भाग ले रही है। धमतरी में 8 से 10 दिसंबर तक उच्च स्तरीय शिक्षा एवं सौंदर्य प्रशिक्षण सेमीनार का आयोजन भी हुआ। समारोह में प्रसिद्ध कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। धमतरी में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है। संपूर्ण आयोजन महिलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों से जोडने का प्रयास है। कार्यक्रम में शामिल प्रसिद्ध अभिनेत्री व क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अपने पत्नी, बेटियों और बहुओं के सपनों को साकार करने में सहयोग कर रही है। पुराने समय में कहा जाता था कि हर सफल आदमी के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है। मैं यह कहना चाहूंगी कि आज के समय में हर सफल स्त्री के पीछे एक पुरुष का भी योगदान होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें