फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 06:00 PM IST

प्रदेश सहित जिले में भी युवा पीढ़ी नशे केए गिरफ्त में आते जा रहे है,जिसके चलते आए दिन युवाव अन्य वर्ग नशे में धुत होकर लड़ाई झगड़ा से लेकर हत्या जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं।वही बढ़ते नशे के व्यापार की रोकथाम के लिए पुलिस अब सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं के टैबलेट के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से 784 नग नशीली दवाइयों का टैबलेट बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि कुरुद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का सप्लाई करने के लिए जा रहा है।सूचना पर पुलिस ने ग्राम मरौद में घेराबंदी कर दोनों युवक को रोका।जिसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का टैबलेट बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अजय उर्फ राजा कुर्रे और डीलेश्वर कुमार उर्फ डीलू यादव निवासी ग्राम मरौद के रहने वाले हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें