फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: हाईवोल्टेज ड्रामा आया सामने, एक युवक 60-70 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर में चढ़ा

Sun, 28 Jun 2026 08:14 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में नशे के चलते युवाओं से लेकर अधेड़ उम्र के लोगों के बीच चाकूबाजी, मारपीट या हाईवोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आता रहता है।ऐसा ही कुछ मामला फिर जिले से सामने से आया, जहां एक युवक हाईटेंशन टावर में ऊपर चाड़ गया। वही आसपास मौजूद लोगो ने युवक का वीडियो कैमरा में कैद कर लिया।युवक के हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई, वही सूचना मिलते ही भाखारा पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक को सकुशलता नीचे लाने का प्रयास में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भेण्डरा निवासी याद राम साहू 30 वर्ष शनिवार को अचानक गांव के पास स्थित ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक करीब 60-70 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया।युवक को इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।वही इस मामले की सूचना भखारा थाना पुलिस को दी गई।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को टॉवर से उतरने में जुटी हुई है। बता दें युवक शराब पीने का आदि है और युवक पहले भी नशे में हाईटेंशन टावर में चढ़ चुका है। युवक ने दो पत्नियां को रखा है। माना जा रहा पारिवारिक विवाद के चलते युवक फिर हाईटेंशन टावर में चढ़ गया है।फिलहाल युवक ट्रांसमिशन टावर पर क्यों चढ़ा है इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस द्वारा युवक को उतरने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें