फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला, पुलिस से नोंकझोंक

Fri, 10 Jul 2026 10:14 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी हुई। कांग्रेस ने कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष बताते हुए लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
विज्ञापन
धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने ईओडब्ल्यू द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी भी हुई। कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेख राम साहू पुतले में आग लगते ही बाल-बाल बच गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी और आरोप
कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रामगोपाल अग्रवाल पर करीब 3000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले में नाम आया है। वे इस मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे थे। बीते बुधवार को उन्होंने ईओडब्ल्यू के सामने आकर आत्मसमर्पण किया।

कांग्रेस का विरोध
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा ले रही है। तारिणी चंद्राकर ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं का चीरहरण बताया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल ने हमेशा जांच में सहयोग की बात कही थी। उनके खराब स्वास्थ्य की अनदेखी कर दुर्भावनापूर्वक यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


लोकतंत्र की हत्या का आरोप
तारिणी चंद्राकर ने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई भाजपा सरकार की यह हताशा का नतीजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल भेजने और डराने की यह राजनीति अब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं या भाजपा जनहित के मुद्दों पर घिरती है, तब-तब वह कांग्रेसी नेताओं के घरों पर छापे और गिरफ्तारियां शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान पर हमला है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें