फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर, उपचार जारी

Sat, 27 Jun 2026 07:54 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल युवक को तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है।वही हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गढ़ीहापारा के पास एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।ट्रैक्टर पलटने के चलते चालक सुमन मरकाम 18 वर्ष निवासी पंडरीपानी, वाहन के नीचे दब गया। वही सड़क हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुमन मरकाम को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी।हादसे में डोमेश्वर यादव 13 वर्ष निवासी पंडरीपानी, गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो- फोटो : credit   वीडियो- फोटो : credit   वीडियो- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें