छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी। इसके लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री रमन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।