फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के बिल पर निकाला चाकू: अस्पताल में दो बदमाशों का हंगामा, गेट पर फेंका पत्थर और दी धमकी; CCTV में कैद

Wed, 17 Jun 2026 01:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। 16 जून 2026 की देर रात न्यू जनता अस्पताल में हंगामा हुआ। दो युवकों ने मात्र 200 रुपये के बिल को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। 

इस घटना से कर्मचारियों के हाथों में चोटें भी आई हैं। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अस्पताल स्टाफ और मरीजों में डर का माहौल बना हुआ है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

16 जून 2026 की देर रात आदित्य बंसोड और युवराज न्यू जनता अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के बाद 200 रुपये के ड्रेसिंग चार्ज को लेकर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि बिना ओपीडी शुल्क के केवल ड्रेसिंग चार्ज मांगा गया था। इस पर दोनों युवक आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगे। एक युवक ने अपने कमर से धारदार चाकू निकालकर कर्मचारियों को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

हंगामा करने के बाद दोनों आरोपी अस्पताल से बाहर भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने अस्पताल के गेट पर पत्थर मारकर उसे तोड़ दिया। अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोपियों की पहचान आदित्य बंसोड और युवराज के रूप में की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें