फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शरारती तत्वों ने सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

आकाश दुबे Updated Tue, 17 Sep 2024 10:31 PM IST

सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फलस्तीन झंडे की तरह लगे हुए झंडों को उतरवाया और जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच मंगलवार की शाम मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों के लोगों को हुई तो वे तारबहार थाना पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले में सीएसपी पुजा कुमार ने बताया कि तारबहार पुलिस ने पांच लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें