फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Video: बिलासपुर में पेंट फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Mon, 16 Feb 2026 04:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

शहर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर पौने एक बजे एक पेंट, टाइल्स व पुट्टी फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों और घने धुएं ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जो दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की आर्नव इंडस्ट्री के भीतर पेंट केमिकल के बड़े स्टॉक के कारण आग तेजी से फैली। जैसे ही घटना की सूचना दमकल विभाग को मिली, कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। 

दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में पेंट, टाइल्स और पुट्टी का भारी मात्रा में स्टॉक मौजूद था, जिसने आग को और विकराल बना दिया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य फैक्टरियों को भी सतर्क कर दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी जनहानि या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें