फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में एक फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

बिलासपुर के तखतपुर महामाया मंदिर गेट के पास स्थित फर्नीचर दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए का शादी के लिए तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। फिलहाल, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तखतपुर मुख्य मार्ग में टेकु सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर में लगभग 11 बजे के आसपास ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक लपटे नजर आ रही थी। धुएं का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा था। तेज लपट के साथ आग से फर्नीचर दुकान में रखे गद्दे और फर्नीचर जल गए। आस पास लोगों ने मदद करने का बहुत प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि मदद करना कठिन हो गया था। इस बीच दमकल के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया गया। आग लगने और दमकल आने के बीच में नगर में दहशत बनी रही। आग लगने की सूचना के बाद वहां पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों के प्रयास से दुकान के निचले हिस्से में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर के समान को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें