फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में अंसारी बैग की दुकान और फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Digvijay Singh Updated Sun, 10 Aug 2025 03:38 PM IST

बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा तैबा चौक के अंसारी बैग की दुकान और फैक्ट्री में आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बैग की दुकान, तीसरी मंजिल पर गोदाम और बीच के फ्लोर पर दुकान मालिक का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग भड़क उठी, जो तेजी से दुकान और फैक्ट्री तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें