फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तूरी गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एसपी बोले- जल्द होगा खुलासा

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में हुए गोलीकांड में हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइकों में हमलावर आए और फायरिंग करने लगे। घटना के बाद पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़ने की बात कह रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मस्तूरी में कल देर शाम कांग्रेस नेता, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस में गोली चली थी। गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी थी जिनका उपचार जारी है। वहीं मामले में एसएसपी रजनेश सिह ने बताया की एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और पांच से अधिक टीमें लगातार संदिग्धों से पुछताछ कर रही हैं। मामले में एसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें