बिलासपुर के तोरवा में दो दिनों से लापता नाबालिग लड़की को स्टेशन क्षेत्र से बदहाल हालत में बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने घुमाने के बहाने ले जाकर दो अन्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं सिरगिट्टी में निजी स्कूल के शिक्षक राहुल बंगारू पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।
तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों से नाबालिगों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची दो दिनों से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। बच्ची बाद में स्टेशन क्षेत्र में बदहाल स्थिति में मिली। पीड़िता ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गया था। सुनसान जगह पर दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर अनाचार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ा है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
सिरगिट्टी थाने में दुष्कर्म का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल के एक शिक्षक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक का नाम राहुल बंगारू है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा और कार्रवाई
यह घटना बीते साल दिसंबर महीने की है। आरोपी शिक्षक ने अकेली घर लौट रही छात्रा को पुस्तक दिलाने का बहाना बनाया। वह उसे एक होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। डर के कारण छात्रा ने पहले कुछ नहीं बताया था। परिजनों को जानकारी मिलने पर इस मामले का खुलासा हुआ। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।