जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले पांच दिनों से जारी ऑपरेशन कगार को लेकर फोर्स ने नक्सलियों की किलेबंदी कर रखी है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से लेकर कस्तूरपाड़ तक फोर्स की बैकअप पार्टी मोर्चे पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात 10 बजे के आसपास तक कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से गोलियों की आवाज पुजारी कांकेर व उसूर तक गूंज रही थी। फोर्स ने नक्सलियों की चारो ओर से किलेबंदी कर रखी है। कस्तूरपाड़ में भी फोर्स की बैकअप पार्टी तैनात है। फोर्स के जवान 44 डिग्री की इस भीषण गर्मी में भी नक्सलियों से लोहा ले रहे है। बता दें कि कर्रेगुट्टा यानी कालीपहाड़ी पहुंचने के लिए उसूर से होकर पुजारी कांकेर से कस्तूरपाड़ होकर करीब 10 किलोमीटर दूर जाकर पहाड़ चढ़कर कर्रेगुट्टा पहाड़ पहुंचा जाता है। यह पहाड़ उसूर से करीब 35 किलोमीटर के करीब पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस इलाके में जहां फोर्स लगातार मूवमेंट कर रही है। वहीं हेलीकॉटर से भी इलाके में सर्च किया जा रहा है।