फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Arrests Chaitanya Baghel: 'हम न डरेंगे, न झुकेंगे'; बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी पर भड़के भूपेश बघेल

Fri, 18 Jul 2025 03:53 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ED Arrests Bhupesh Baghel Son Chaitanya: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में की है। वहीं, ED की इस कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के भूपेश बघेल ने कहा, "अडानी द्वारा जो पेड़ कटाई चल रही है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। दबाव पूरे सरकार और प्रशासनिक तंत्र में है। विपक्ष को दबाने के लिए ये रणनीति अपनाई गई है जिसके कारण से आज नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में ये घोषणा की कि हम इस कार्रवाई के विरोध में दिनभर सदन की कार्रवाई का बहिष्कार करते हैं... वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई भी अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके। हम न डरेंगे, न झुकेंगे। आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार को निशाना बनाया गया था।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें