फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में आठ लाख 20 हजार कीमत का गांजा जलाया गया, देखें

Digvijay Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 07:15 PM IST

जिले के विभिन्न थाना व पुलिस चौकी में जब्त मादक पदार्थ के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान (डिस्पोजल) समिति गठित की गई थी। इस टीम द्वारा आज शनिवार को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्राम पथर्रा में गांजा को जलाकर विधिवत नष्टीकरण कार्रवाई की गई। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधान अंतर्गत की गई है। इसमें जिले के विभिन्न थाना व चौकी में जब्त 26 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थ गांजा को नष्ट किया गया है, जिसमें 81 किलो 932 ग्राम गांजा कीमत लगभग 8 लाख 20 हजार रुपए को जलाकर नष्टीकरण किया गया। सबसे ज्यादा 10 प्रकरण बेमेतरा सिटी में 58 किलो 641 ग्राम गांजा, थाना खम्हरिया के तीन प्रकरण में तीन किलो 413 ग्राम गांजा, थाना साजा के दो प्रकरण में दो किलो 923 ग्राम गांजा, थाना परपोडी के दो प्रकरण में दो किलो 98 ग्राम गांजा, थाना बेरला के 5 प्रकरण में 6 किलो 834 ग्राम गांजा, चौकी देवरबीजा के 2 प्रकरण में 4 किलो 452 ग्राम गांजा, चौकी कंडरका के 2 प्रकरण में 3 किलो 571 ग्राम गांजा शामिल है। जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत इसे जलाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें