फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल हुए दीपक बैज, बोले- मनरेगा बचेगा, तभी रोजगार बचेगा

Sun, 18 Jan 2026 04:15 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

आज रविवार को बेमेतरा में कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत ग्राम पिपरभट्ठा से हुई। इस पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस की निर्णायक हुंकार है। यह पदयात्रा मेहनतकशों के हक की लड़ाई है, जिसे हर गांव और हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा। मनरेगा बचेगा, तभी रोजगार बचेगा। मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को मिला काम का संवैधानिक अधिकार है।

इस अधिकार को कमजोर करने और खत्म करने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। यह सिर्फ यात्रा नहीं, यह हक की लड़ाई है। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर मनरेगा पर हो रहे हमलों, काम के अवसरों में कटौती और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की सच्चाई जनता के सामने रखी गई।आशीष छाबड़ा ने कहा कि मनरेगा में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे बदलाव से मजदूरों का हक छीना जा रहा है। काम के दिन घटाए जा रहे हैं और रोजगार की गारंटी कमजोर की जा रही है। कांग्रेस हर मजदूर और किसान के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी। वहीं, पदयात्रा के दौरान दीपक बैज ने ग्राम पंचायत बहेरा में मनरेगा मजदूरों व किसानों साथ बैठकर भोजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें