भाटापारा बलौदा बाजार में गिरौदपुरी मेला आज से शुरू हो रहा है। गुरु घासी दास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी में तीन दिवसीय मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारी पुरी कर ली है।बालौदा बाजार पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एडिशनल एसपी, 30 निरीक्षक, 60 सहायक निरीक्षक समेत एक हजार से अधिक जवान की निगरानी में मेले की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। वहीं पुलिस की पैदल, बाइक, चारपहिया वाहन की अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा मेला परिसर में पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, अग्निशामक यंत्र एवं गोतखोरों को तैनात किया गया है। संपूर्ण गिरौदपुरी मेला शांति व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि गिरौदपुरी मेला के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।