भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो खड़ी कारों में टक्कर मार दी। इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में चोट लग गई। वहीं, वहां उपस्थित लोग बाल-बाल बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार मतस्य विभाग का निरीक्षक चला रहा था।