फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बलौदाबाजार में पेट्रोल टैंकर पलटने से भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

अनुज कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 07:58 PM IST

पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से लवन की ओर जा रही पेट्रोल से भरी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों में घिर गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें