फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रामसागर वॉर्ड में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, बड़े ने मां और छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला

शहर के रामसागर वॉर्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के चलते बड़े भाई दिनेश यादव ने अपने छोटे भाई और अपनी मां पर सिलबट्टे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रायपुर रिफर किया गया है। घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है। शहर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार में आपसी कलह के इस खौफनाक मोड़ ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें