फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में धान खरीदी में असहयोग पर कार्रवाई, 100 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त, पंचायतों के हाथों में संचालन

Digvijay Singh Updated Tue, 18 Nov 2025 01:07 PM IST

भाटापारा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के बीच सहकारी समिति कर्मचारियों के असहयोग और हड़ताल का असर जिले की कई उचित मूल्य दुकानों (पीडीएस) के संचालन पर पड़ने लगा था। कुछ दुकानों के लगातार बंद रहने और शिकायतें बढ़ने पर जिला प्रशासन ने कड़ा निर्णय लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा संचालित कुल 100 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। अब इन सभी दुकानों का संचालन संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सके और व्यवस्था प्रभावित न हो। जिले में निरस्त की गई दुकानों की सूची: बलौदा बाजार ब्लॉक – 27 दुकानें कसडोल – 50 दुकानें भाटापारा – 20 दुकानें सिमगा – 3 दुकानें प्रशासन का मानना है कि पंचायतों के माध्यम से संचालन होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस वितरण सुचारू रूप से चलता रहेगा और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें