फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में एनएचएम कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बालोद में नियमितीकरण, ग्रेड पे और लंबित वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 23वें दिन पहुंची। इस अवसर पर कर्मचारियों ने तांदुला डैम में जल सत्याग्रह कर नारेबाजी की। प्रदेशभर में एक साथ हुए इस जल सत्याग्रह को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। बालोद में ओबीसी महासंघ और प्रांता ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ, रायपुर ने धरना स्थल पर शामिल होकर हड़ताली कर्मचारियों का साथ दिया। कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद संतोष कुमार पी और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन व्यक्त किया। कर्मचारियों ने 10 सितंबर को बस स्टैंड बालोद से भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली निकालने का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते प्रसव, पैथोलॉजी जांच, टीबी, मलेरिया, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ओपीडी बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें