फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में पुलिसिंग में बेहतर करने दुर्ग रेंज में शुरू हुआ 'अनुभव ऐप' आईजी गर्ग ने की शुरुआत

दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेहतर पुलिसिंग और पारदर्शिता की दृष्टिकोण से दुर्ग रेंज के सभी तीन जिलों में अनुभव अप की शुरुआत बालोद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से की उन्होंने बताया कि इस ऐप से हम पुलिस को और सशक्त और मजबूत बना सकते हैं और पुलिसिंग में जो भी सुधार होगा और जो अनुभव हमें प्राप्त होंगे उसके आधार पर बेहतर कार्य कर पाएंगे उन्होंने कहा कि कर कोड का स्कैनर सभी थानों के बाहर लगाया जाएगा और खाने की रेटिंग भी इसी QR कोड से की जा सकेगी। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया कि बालोद पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल इस ऐप के निर्माण टीम का हिस्सा रहे, उन्होंने कहा यह एक अच्छा ऐप है और उपयोगकर्ताओं के लिए भी यह आसान रहेगा, इसमें थानों में बैठक व्यवस्था से लेकर पेयजल और अधिकारियों कर्मचारियों का व्यवहार सहित कई सारे चीजें शामिल रहेंगे, वहीं FIR सहित और भी बहुत सी चीजें इसमें शामिल रहेंगी, आपको बता दें कि रामगोपाल गर्ग ने डिजिटल माध्यमों से हमेशा पुलिस को एक बता स्वरूप दिया है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से रेंज के सभी पुलिस कार्यालयों की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा— “यह पहल न केवल पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाएगी, बल्कि जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और गहरा करेगी।” उन्होंने बताया कि QR कोड के जरिए प्राप्त फीडबैक पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे यह फीडबैक सीधे मुझ तक पहुंचेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें