फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालोद में तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सुगम एप के विरोध में जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल

बालोद जिले में पंजीयन कार्यालयों से जुड़े दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सुगम एप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाम्प विक्रेताओं ने सुगम एप को अपने रोजगार पर संकट बताते हुए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इनका कहना है कि यह सम ऐप नहीं या दुर्गम ऐप है वर्षों से हम इसे रोजगार का जरिया मानकर कम कर रहे हैं आखिर यहां पर सरकार क्या करना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दुबे ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि, हम वर्षों से एक अर्धशासकीय सेवक के तौर पर अपनी सेवा देते हुए शासन के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए सदैव तत्पर रहते आए हैं दस्तावेज लेखक टिकेश्वर साहू ने बताया कि हम लोग वर्षों से राजस्व विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मुखिया करते हैं यह हमारे रोजगार का भी जरिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें