बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोड़रा ने दीपावली पर्व की शुरुआत कुछ अलग अंदाज में की। यहां ‘नो टेंशन क्लब’द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव ने शहीद परिवारों को समर्पित धनतेरस का दीप प्रज्ज्वलित किया। बीते नौ वर्षों से यह विशेष आयोजन लगातार होता आ रहा है, जो अब पूरे जिले की पहचान बन गया है। इस भावनात्मक कार्यक्रम में गांव की बेटियों ने सैनिकों के दर्द और त्याग को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया, वहीं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते वक्त मंच पर मौजूद अतिथियों की आंखें भी नम हो गईं मौजूद विधायक संगीता सिन्हा और जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने शहीदों के परिवारों को सम्मानपूर्वक नमन किया।