फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में बिहार से पकड़ा गया साइबर ठग, व्यापारी से की थी सवा दो लाख की ठगी

बालोद पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बालोद के एक व्यापारी को कामधेनु टीएमटी छड़ सस्ते दाम में देने का झांसा देकर 2,67,875 रुपए की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार कन्नेवाडा निवासी व्यापारी से आरोपी ने फर्जी बैंक खाते में रकम जमा करवाई, लेकिन सामान की आपूर्ति नहीं की। शिकायत पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच में पता चला कि रकम का आहरण नालंदा (बिहार) के एटीएम से किया गया था। तकनीकी जांच व बैंक खाता विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान हुई। विशेष टीम को बिहार भेजा गया, जहाँ स्थानीय पुलिस की मदद से नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पलनी गांव से आरोपी मोहन यादव (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 04 मोबाइल फोन, 05 सिमकार्ड और ₹2 लाख नगद जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने बताया कि बालोद पुलिस लगातार दूसरे राज्यों से साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफल हो रही है और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें