फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे-बासी दिवस: बालोद राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान, विधायक ने जमीन पर बैठ साथ खाया खाना, जानें खासियत?

अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 03:19 PM IST

जिले में गुरुवार को कांग्रेस ने पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई परम्परा को जारी रखते हुए मजदूर दिवस के अवसर पर राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान किया गया। बोरे बासी खिलाकर श्रमिकों का सम्मान भी किया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां पर श्रमिकों का सम्मान करने का का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। बासी खाना हम छत्तीसगढ़ के संस्कृति में शामिल रहा और बासी खाकर मजदूर अपना टिफिन लेकर जाते थे, तो इस दिन को तत्कालीन सरकार ने श्रमिकों के सम्मान के लिए किया था, आज हम एक साथ बासी खा रहे हैं तो यह एकरूपता का परिचय है। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि भवन हो या कोई अन्य निर्माण हो तो मजदूरों बिना यह असंभव है और इसलिए मजदूरों का सम्मान कांग्रेस हमेशा करती है और करती रहेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यहां पर पूर्व की हमारे भूपेश बघेल ने श्रमिकों के सम्मान में एक पहल की थी। मजदूर दिवस पर नेता और अधिकारी कलेक्टर, एसपी सब को बासी खिलाया था तो मजदूरों को एक अपनत्व का एहसास हुआ। विभिन्न आयोजन हुए लेकिन आज इस सरकार ने ये सब बंद कर दिया। लेकिन हमने इसे जारी रखा है। पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया ने बताया कि बोरे-बासी न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह गर्मियों में डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। छत्तीसगढ़ के मजदूर और किसान इसे सुबह या दोपहर के भोजन के रूप में खाते हैं, जो उन्हें दिनभर की मेहनत के लिए ऊर्जा देता है। आज यह व्यंजन छत्तीसगढ़ के बड़े होटलों के मेन्यू में भी शामिल हो चुका है इस कार्यक्रम में वर्षिष्ठ नेता रामजी भाई पटेल, श्याम जायसवाल, पद्मिनी साहू,विनोद शर्मा, अनिल यादव, साजन पटेल, वैभव साहू, रत्ती राम कोसमा सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें