फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसा: बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस; मची चीख-पुकार; 20 से 30 यात्री थे सवार

Thu, 09 Apr 2026 04:37 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में आज एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्ग से दल्लीराजहरा आ रही यात्री बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास बनी गहरी खाई में जा पलटी।
विज्ञापन
बालोद में बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर आ रही एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

विज्ञापन


टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हुई बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायल ट्रेवल्स की बस रोजाना की तरह दुर्ग से सवारी लेकर दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस की स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन ढलान होने के कारण बस सीधे सड़क किनारे रेलवे ट्रैक की ओर बनी खाई में जा पलटी। गनीमत रही कि बस रेलवे पटरी से कुछ ही दूरी पर रुक गई, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


ड्राइवर फरार और जांच जारी
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना वास्तव में तकनीकी खराबी (स्टेयरिंग फेल) के कारण हुई या इसके पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें