फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: बालोद में 20 अप्रैल से लापता मूक-बधिर युवक, परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

Tue, 12 May 2026 03:16 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 निवासी डोमेंद्र कुमार साहू 20 अप्रैल 2026 से लापता हैं। उनका परिवार काफी परेशान है और पुलिस में शिकायत के बावजूद उन्हें कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है। परिजनों ने अब प्रशासन से बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। डोमेंद्र के माता-पिता घर में काफी परेशान हैं।

परिवार ने बताया कि डोमेंद्र बोल और सुन नहीं सकते, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। लापता युवक की बुआ उमा भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रभावशाली व्यक्ति लापता होता तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती। लेकिन गरीबों की आज सुनने वाला कोई नहीं है। उमा भाई और उनके भाई प्रशासन के पास उम्मीद लेकर आए हैं। डोमेंद्र के चाचा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह दुर्ग रेलवे स्टेशन तक जाते हुए दिखे हैं। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

पूरे मामले पर राजहरा के नगर पुलिस अधीक्षक विकास पतले ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है और लापता युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अपना काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही डोमेंद्र को ढूंढने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें